छत्तीसगढ़:- चेम्बर चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी, प्रदेश अध्यक्ष के लिए बजाज और थौरानी के बीच होगा सीधा मुकाबला

रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्रों की सूक्ष्म जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं रायपुर जिला मंत्री पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बता दें कि चेम्बर चुनाव 2025 में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए जीवत राम बजाज और सतीश कुमार थौरानी के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि प्रदेश महामंत्री पद के लिए अजय भसीन अकेले प्रत्याशी हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निकेश बरड़िया चुनाव लड़ेंगे। रायपुर जिला उपाध्यक्ष पद के लिए लोकेश जैन, निलेश मुंदड़ा, दीपक विधानी, टी. श्रीनिवास रेड्डी, राकेश वाधवानी, प्रशांत गुप्ता, कांति पटेल और आकारा धावना के बीच मुकाबला होगा।

रायपुर जिला मंत्री पद के लिए 8 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

रायपुर जिला मंत्री पद के लिए रविंद्र सिंह चावला, अमर बरलोटा, शेकर बजाज, भरत पमनानी, राज कुमार तारवानी, मनोज कुमार जैन, कन्हैयालाल गुप्ता और अशोक अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। इस बार चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और व्यापारिक समुदाय की भूमिका अहम रहने वाली है।

देखें पूरी सूची:-

  • Related Posts

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और पुलिस के बीच झड़प…

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    18/03/2026 बालकोनगर बालको क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बालको के पूर्व प्रबंधक, प्रखर वक्ता और श्रमिक समाज व जन-अधिकारों के लिए संघर्षरत…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर
    error: Content is protected !!