छत्तीसगढ़:- चेम्बर चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल ने की प्रत्याशियों की घोषणा

रायपुर/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी चुनाव को लेकर जय व्यापार पैनल ने आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई है. 

ये बने उम्मीदवार :-

☆ प्रदेश अध्यक्ष – सतीश थौरानी

☆ प्रदेश महामंत्री – अजय भसीन

☆ प्रदेश कोषाध्यक्ष – निकेश बरडिया

जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि हमारा पैनल व्यापारियों की एकजुटता और उन्नति के लिए संकल्पबद्ध है. यह टीम व्यापारिक हितों की रक्षा और नई संभावनाओं के द्वार खोलने का कार्य करेगी. आगामी चुनाव में जय व्यापार पैनल व्यापारिक हितों के लिए एवं सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाएगी.

बता दें कि वरिष्ठ व्यापारियों की मध्यस्थता के बाद अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नितेश बरडिया के नाम तय किए गए हैं. ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन वे दोनों पैनलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे.

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र 17, 18 और 19 मार्च को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक दिए जाएंगे और जमा करने का समय दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा. नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 तक रहेगा. नाम निर्देशन पत्र शुल्क प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए 31,000, प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए 15,000 तय किया गया है. साथ ही ये चुनाव की सभी प्रक्रिया चेंबर भवन में संपन्न की जाएगी.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!