छत्तीसगढ़:- चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, मचा हडकंप

धरसींवा/ बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बस सरोरा तिल्दा से कंपनी के कर्मचारियों को लेकर रायपुर आ रही थी. उसी दौरान बस में अचानक से आग लग गई और बस देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी. कोई बड़ा हादसा हो इससे पहले ही बस में सवार लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के अनुसार बस, जो महेन्द्रा स्पंज फैक्ट्री सरोरा तिल्दा से कर्मियों को लेकर रायपुर जा रही थी. शाम करीब साढ़े सात बजे बस में अचानक आग लग गई. धरसींवा के समीप सिक्स लाइन पर बस में लगी आग इतनी तेजी से बढ़ी की फैक्ट्री कर्मी सहम उठे उन्होंने किसी तरह जल्दी बस से उतरकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण तो कर लिया लेकिन तब तक सारी बस जल चुकी थी । बस मालिक कल्याण सिंह ने बताया की उनकी बस को कुछ दिन पहले महेन्द्रा फैक्ट्री के ठेकेदार ने किराए पर लिया है. धरसींवा पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!