छत्तीसगढ़:- चलती कार में महादेव-सट्टा ऐप का संचालन, रेड्डी अन्ना 128 नंबर के पैनल में लगवा रहा था दांव, लाखों का हिसाब जब्त

भिलाई/ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए सटोरियों ने एक नया तरीका निकाल लिया है। वो लोग चलती कार के अंदर सट्टे का पैनल चला रहे हैं। भट्ठी पुलिस ने ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा का लाखों रुपए का हिसाब, एटीएम और मोबाइल फोन जब्त किया है।दरअसल, भट्ठी पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के खुर्सीपार तिरंगा नंगर दुर्गा मंदिर के पास मकान नंबर 26 निवासी हर्ष कुमार (24 साल) महादेव सट्टा का पैनल चलाता है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह हर समय कार में ही घूमता है।

कई बार कार को पार्किंग में खड़ा करके उसके अंदर एसी चलाकर घंटों मोबाइल चलाता रहता है। पुलिस को शक हुआ की हर्ष कार को सट्टा पैनल चलाने के ठिकाना बनाकर रखा है। पुलिस ने उसके पीछे मुखबिर लगा दिए। 4 अगस्त को मुखबिर ने उन्हें बताया कि हर्ष की कार सीजी 07 सीएम 6044 विवेकानंद गार्डन सेक्टर 1 भिलाई की पार्किंग में खड़ी है। हर्ष उसके अंदर ही बैठा है। पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची और घेराबंदी करके हर्ष को पकड़ लिया। पुलिस ने हर्ष को जब पकड़ा तो पता चला कि वो कार के अंदर रेड्डी अन्ना 128 नंबर का पैनल चला रहा है। कार में ही उसके पास ऑनलाइन एकाउंट, एटीएम और सट्टे से जुड़ा हिसाब किताब भी रखा हुआ था।

पुलिस हर्ष को पकड़कर साइबर थाने लाई। वहां सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो ऑनलाइन सट्टा चलाता है। ऑनलाइन गेमिंग सट्टा का 6,37,330 रुपए का हिसाब किताब उसके वॉट्सऐप से मिला। इसके साथ ही उसके पास से 2 मोबाइल फोन, 5 विभिन्न बैंको के एटीएम, 5 सिम कार्ड, 1043 रुपए नगद मिला।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!