छत्तीसगढ़:- ग्रामीण पर चोरी का संदेह, पहले खंभे में बंधा फिर इतना पीटा कि हो गई उसकी मौत, वहीं पड़ा रहा शव

रायगढ़/ बीती रात खंबे से बांधकर एक ग्रामीण को डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगोे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरपाली में बीती रात बानोरा गांव निवासी पंचराम सारथी 50 साल को चोरी के संदेह में गांव के ग्रामीणों के द्वारा बिजली खंबे में बांधकर चोरी के संदेह में लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर चक्रधर नगर पुलिस अपराध दर्ज करके जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों के बताया कि पंचराम सारथी को बीती रात डूमरपाली गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह सिदार के घर में घुस गया था जिसके कारण आसपास के लोगों ने उसे चोरी के शक में पकड़ लिया और पास के खंबे में बांधकर उसकी पिटाई कर दी।   

बहरहाल चक्रधर नगर पुलिस इस मामले में वीरेन्द्र सिंह सिदार सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चक्रधर नगर पुलिस इस मामले में अलग-अलग टीम बनाकर जांच कर रही है। पूरी जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!