छत्तीसगढ़:- गुरुवार को कोरबा रहा प्रदेश में सबसे गर्म, आज कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना, 20 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर/ प्रदेश के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। लगातार प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप और शाम को बारिश या बादल छा रहे हैं। आज भी प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 20 मई तक बादल गरजने और गरज-चमक के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। गुरुवार को रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होने के कारण दिन का तापमान 39.7 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 28.5 डिग्री रहा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री क रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में सुबह से बादल छाए है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री नारायणपुर में रहा। रायपुर और आसपास के जिलों में भी कल धूप-छांव वाला मौसम रहा, जिसकी वजह कई जिलों में दिन में गर्मी कम रही। गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 28 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में 18, 19 और 20 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार को जगदलपुर में 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!