छत्तीसगढ़:- गजराजों के बीच हुई घमासान लड़ाई, एक-दूसरे पर किया सूंड से वार, चिंघाड़ से थर्रा उठा जंगल, देखें हाथियों के बीच संघर्ष का दिलचस्प वीडियो

कोरबा/ सोशल मीडिया पर आए दिन हाथियों के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी हाथियों के खेलने के तो कभी हाथी के रेस्क्यू के वीडियो. कई बार तो हाथी के हमले के खतरनाक वीडियो भी देखने को मिलते हैं. कोरबा जिले से आया ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें केंदई रेंज के मड़ई गांव के समीप जंगल में दो दंतैल हाथी आपस मे भिड़ते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हाथियों की निगरानी के दौरान फॉरेस्ट गार्ड ने मोबाइल में ये वीडियो कैद किया है. वीडियो में आप हाथियों के बीच की लड़ाई को देख सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा के कटघोरा वन मंडल में केंदई रेंज के मड़ई गांव के समीप जंगलों में 49 हाथियों का दल अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहा है. जब दो दंतैल आपस में भिड़े उस वक्त मौके पर 32 हाथियों का दल मौजूद था. इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया. इस दौरान हाथियों की निगरानी के वक्त फॉरेस्ट गार्ड ने मोबाइल से वीडियो बनाया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, दो दंतैल हाथी किस तरह से आपस भिड़ रहे हैं. लड़ाई दौरान इन विशालकाय हाथियों के चिंघाड़ने की तेज आवाज ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया. बता दें कि इस हाथी दल की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल वन विभाग ने आसपास गांव में मुनादी शुरू कर दी है और ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की सलाह दी है.

देखें हाथियों की लड़ाई का वीडियो :-

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!