
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 476 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 53 केस रायपुर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 95 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
राहत की बात ये है कि राज्य में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2222 हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में 5620 टेस्ट हुए है।
जिलेवार आंकड़े
17 अप्रैल को रायपुर से 53, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से 50, बालोद से 20, बेमेतरा से 31, कबीरधाम से 3, धमतरी से 21, महासमुंद से 19, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 31, रायगढ़ से 14, कोरबा से 28, जांजगीर-चांपा से 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 14, सरगुजा से 36, सूरजपुर से 25, कोरिया से 17, बलरामपुर से 3, दंतेवाड़ा से 5, जशपुर से 1, बस्तर से 2, कांकेर से 27, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 6, शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है ।







Comments are closed.