छत्तीसगढ़:-कोरबा से लापता तीन महिलाएं रायपुर में पकड़ाई,मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता

कोरबा/ मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को रायपुर में ढूंढ निकाला जो कुछ दिन पहले कोरबा से लापता हुई थी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह होने से परेशान होकर महिलाएं लापता हुई थी। महिलाओं के मिलने पर परिजनों ने 20,000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

कोरबा शहर के मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से तीन महिलाएं एक पखवाड़ा पहले लापता हुई थी। 6 महीने के बच्चे को छोड़कर चले जाने से इस मामले में तूल पकड़ा। घर के लोगों ने महिलाओं की तलाश आसपास में की लेकिन कोई नतीजा नहीं मिले। घर की मुखिया ताराबाई सारथी और सरोजिनी ने उस दौरान बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी।कोरबा पुलिस को भी महिलाओं के लापता होने की जानकारी दी गई थी जिस पर वह जांच पड़ताल कर रही थी। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। इनमें से एक परिवार की बहू उसकी ननद और एक फ्रेंड है। पुलिस ने बताया की नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है।

महिलाओं के लापता होने के दौरान जिस प्रकार की बातें कहीं जा रही थी उसमें एक प्रकार से नाटकीय मोड आ गया है। अब जबकि लापता महिलाओं की वापसी हो गई है ऐसे में पुलिस इस मामले को समाप्त करेगी

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न
    error: Content is protected !!