छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत प्रदेश के कई जिलों में जोरदार आंधी-तूफान, 50-60KM/घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, 6 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

कोरबा/ रायपुर/ वेस्टर्न डिस्टरबेंस से छत्तीसगढ़ में मई में अंधड़, ओले-बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार को दोपहर के वक्त एकाएक कोरबा शहर और उसके आसपास के इलाके का मौसम बदला। हल्की-फुल्की हवाओं के बीच एकाएक दोपहर करीब 2:45 बजे मौसम ने करवट ली और आंधी-तूफान के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह सिलसिला दो घंटे से भी ज्यादा समय से जारी है और उसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के बीच तेज आंधी तूफान भी चल रहा है। बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को भयभीत कर रही है।

बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हो रही है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। मूसलाधार बारिश की वजह से शहर की सड़कें एक बार फिर नाला के रूप में तब्दील हो गई और नालियों में जल भराव होने के साथ-साथ निचले दुकानों और घरों में पानी घुसने की समस्या भी पेश आई। सामान्य जनजीवन इस बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। कटघोरा, पोड़ी उपरोड़ा,पाली इलाके में भी हल्की-फुल्की बारिश की खबर है।

कोरबा समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे। इससे प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में 24 घंटे पहले आई आंधी-बारिश का असर रबी की फसल, सब्जियों और फलों में खासकर आम पर पड़ा है। भिलाई में पपीते, केले और चीकू की 500 एकड़ खेती प्रभावित हुई है।

कई जगह बिजली सेवा बाधित

अंधड़ से इलेक्ट्रिक पोल, तार टूटने से कोरबा, रायपुर, भिलाई समेत कई जिलों में बिजली सप्लाई ध्वस्त रही। व्यवस्था बहाल करने के लिए पावर कंपनी का मैदानी अमला जुटा हुआ है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!