छत्तीसगढ़:- कोरबा में EVM की खराबी से वोटर्स परेशान, मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर बनी विवाद की स्थिति

कोरबा/ कोरबा नगर निगम में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। कई जगहों में EVM मशीनों के खराब होने की जानकारी सामने आई है। वहीं वार्ड नंबर 20 में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विवाद की स्थिति बनी है। कोरबा के वार्ड नंबर 20 में मतदान के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने हैं। आरोप है कि वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर 18 में दोनों जगह मतदाताओं के नाम है, जहां एक दूसरे के प्रत्याशी अलग-अलग वार्डों में पुराने सूची के हिसाब से वोट डाल रहे हैं। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह ने आपत्ति जताई है, वहां ड्यूटी पर तैनात नोडल अधिकारी के बहस भी हुई।

EVM आधे घंटे तक रही खराब

कटघोरा नगर पालिका वार्ड नंबर 15 के मतदान केंद्र क्रमांक 21 में EVM आधे घंटे से खराब थी। इंजीनियर ने मशीन ठीक किया जिसके बाद मतदान फिर से सुचारू रूप से चालू हुआ। इस दौरान मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई।

संजू देवी राजपूत ने परिवार के साथ थाना स्कूल के बूथ में डाला वोट

भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने परिवार के साथ कोतवाली के सामने थाना स्कूल के बूथ में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरबा शहर के मतदाता कांग्रेस के 10 साल के कुशासन पर बटन दबाने जा रहें हैं। कोरबा के स्वर्णिम कल के लिए मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को चुनने जा रहे हैं। अटल विश्वास पत्र पर बटन दबाने जा रहे हैं।

उषा तिवारी ने वीनस हाई सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने शारदा विहार स्थित वीनस हाई सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर धनबल का आरोप लगाते हुए जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट दे और धन बल को छोड़कर एक सामान्य और सहज व्यक्ति को वोट दे।

रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कोरबा नगर पालिक निगम के रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक अलग-अलग वार्डों में जाकर मतदान की व्यवस्था और प्रतिशत की जानकारी ली। रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों से मतदान गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं द्वारा किये जा रहे मतदान की स्थिति का भी जायजा लिया।

बता दें कि, नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा दीपका, कटघोरा, बाकी मोगरा, पाली और छुरीकला में भी मतदान होगा।

पोलिंग बूथ में 1200 पुलिस कर्मियों की तैनाती

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 1200 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 33 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। कलेक्टर अजीत वसंत के अनुसार, विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को मतदान कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!