छत्तीसगढ़:- कोरबा में 3 कॉलेज छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हसदेव नदी के किनारे बाइक और कपड़े मिले, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा/ जिले से 3 कॉलेज छात्र सोमवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तब परिजनों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इस बीच बिंझरा घाट के पास उनकी बाइक और कपड़े बरामद किए गए हैं, जिसके बाद से मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है। इनमें से दो छात्र पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं। परिजनों के अनुसार, तीनों युवक कल सुबह से ही लापता थे। जब उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि वे आखिरी बार हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास थे। जब पुलिस वहां पहुंची, तो नदी किनारे उनकी बाइक और कपड़े पड़े मिले। यह देखते ही संदेह गहरा गया कि वे नदी में डूब गए होंगे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर…

    Read more

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत
    error: Content is protected !!