
कोरबा/ जिला ऑटो संघ का चुनाव आज रविवार को शहर के बुधवारी बाय पास मार्ग पर स्थित सूर्यवंशी समाज के भवन में होगा। संघ में करीब ढाई हजार ऑटो चालक पंजीकृत है, जिसमें मतदाता 1325 चालक है। जो सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान में भाग लेंगे। मतदान के 1 घंटे बाद शाम 6 बजे से मतगणना प्रक्रिया पूरी करके रात में विजयी प्रत्यशियों की घोषणा की जाएगी। संघ के चुनाव को लेकर शहर समेत उपनगरीय क्षेत्र बालकोनगर, दीपका,उरगा, रजगामार बांकीमोंगरा क्षेत्र में गहमा-गहमी का माहौल है। क्योंकि सभी क्षेत्र के ऑटो चालक जिला ऑटो संघ से जुड़े हैं। चुनाव से एक दिन पहले शनिवार को सभी पदों के उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में प्रचार व मतदान के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सबसे ज्यादा जोर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूरा जोर लगा रहे हैं। मतदान करने वाले ऑटो चालकों की संख्या 1 हजार से अधिक होने की वजह से मतदान व मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो और शांति व्यवस्था बने रहे इसके लिए पुलिस की ओर से चाक-चौबंध व्यवस्था करते हुए जवानों की तैनाती की गई है ।
साथ ही मतदान केंद्र व आस पास क्षेत्र में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग जारी है।
□ यह प्रत्याशी खड़े हैं चुनाव में □
अध्यक्ष- आजम खान, गिरजेश सिंह, सुंदर लाल,
उपाध्यक्ष- पंकज तिवारी रामजाने,
सचिव-यशवंत कौशिक, मिथुन
सरकार, रवि यादव,
सह सचिव-इस्लाम अंसारी, राजेश क्षत्री, राजेश दावड़ा, राजू
नायडू, किशन जायसवाल, मुन्रा चौहान,राजेश यादव, कोषाध्यक्ष- श्याम दास गुरुजी, स्केल, परदेशी प्रजापति, परदेशी केशरवानी, रेशम लाल राव, अंजनी ।










Comments are closed.