छत्तीसगढ़ को मिलने जा रही है एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात…

भिलाई / दुर्ग/ बिलासपुर से नागपुर के बाद चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के बाद एक और वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ को मिलने जा रही है। इस ट्रेन का परिचालन दुर्ग से रायगढ़ के बीच होगा। नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाए जाने का निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा लिया गया है, इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड में अतिरिक्त पिट लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है।

हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य जोन बिलासपुर द्वारा रेलवे बोर्ड से मिले संकेत के बाद नई वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि नई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन दुर्ग से रायगढ़ के बीच होगा। इस तरह यह ट्रेन छत्तीसगढ़ में ही दो प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेगी।

वर्तमान में बिलासपुर से नागपुर के बीच एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ रही है।
बताया जा रहा है कि नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाया जाएगा। इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड पर चौथी पिट लाइन का निर्माण किया जा चुका है। वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरुरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है।

जबकि बाकी के तीन पिट लाइन में ओएचई तार नहीं लगाया गया है और यहां यात्री ट्रेनों के रैक वाशिंग के लिए डीजल लोको से लाया जाता है। वंदे भारत ट्रेन के लोको को रैक से अलग करने में तकनीकी दिक्कत को देखते हुए नए बनाए गए पिट लाइन पर ओएचई तार खींचा गया है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा। दुर्ग से यह ट्रेन सुबह रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेगी। वहां कुछ घंटे ठहरने के बाद देर शाम तक दुर्ग वापस आएगी।

दुर्ग आने के बाद वंदे भारत ट्रेन के रैक की साफ सफाई और तकनीकी जांच सहित आवश्यक मरम्मत का काम वाशिंग यार्ड पर बनाए गए नए पिट लाइन पर किया जाएगा। इस ट्रेन के रैक की रखरखाव और मरम्मत कार्य में जिन रेलवे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जानी है उन्हें अलग से ट्रेनिंग के लिए भेजा जा चुका है।

  • Related Posts

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोरबा: कटघोरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश दूसरे दिन खुलकर सामने आया. हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरीं और जोरदार रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचीं.…

    Read more

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    आज भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नाराजगी, कटघोरा समेत अलग-अलग ब्लॉक से शामिल हुए 3000 वर्कर्स

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    कोयला लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरा कोयला

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    “श्रीमति श्वेता वाधवानी बनीं सिंधु महिला मंडल कोरबा की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का भव्य गठन!”

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार : राज्यपाल डेका

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम
    error: Content is protected !!