छत्तीसगढ़ के स्कूल अब नए समय पर खुलेंगे, गर्मी को देखते हुए बदली गई समय सारणी

रायपुर – छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 का शुभारंभ 16 जून से होने जा रहा है। लेकिन भीषण गर्मी के कारण, सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जिले के स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है ।

गर्मी के कारण, स्कूलों के खुलने का समय बदल दिया गया है। सरकारी स्कूलों के लिए, एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे, जबकि दो पाली वाले स्कूल सुबह 7.30 से 11.30 और दोपहर 12 से 4 बजे तक खुलेंगे ।

निजी स्कूलों के लिए, प्ले ग्रुप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 12.20 बजे तक खुलेंगे, जबकि नर्सरी से क्लास टू तक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से दोपहर 12.20 बजे तक खुलेंगे। तीसरी से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक खुलेंगे और शनिवार को सुबह 7.30 से 11.00 बजे तक खुलेंगे ।

हालांकि, कुछ निजी स्कूलों का समय अलग-अलग भी हो सकता है। इसलिए, अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल के समय की जानकारी लेनी चाहिए ।

इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि 15 जून को तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके कारण दोपहर में धूप के साथ बादल छाए रहेंगे और देर रात बारिश भी हो सकती है। 16 जून को अच्छी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण तापमान में गिरावट बनी रह सकती है ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!