बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से निकलकर एक और युवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। भारतीय मूल के एयरोस्पेस और मैकेनिकल इंजीनियर राजशेखर पैरी को अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी टाइटन्स स्पेस इंडस्ट्रीज ने अपने पहले ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) के रूप में चुना है।राजशेखर अब उस ऐतिहासिक निजी स्पेस मिशन का हिस्सा बनेंगे, जो पृथ्वी की सीमाओं से परे मानव उड़ान का सपना साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
छत्तीसगढ़ का बेटा बना अंतरिक्ष नायक

राजशेखर पैरी का जन्म छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुआ। उन्होंने पेंड्रा रोड स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 5वीं से 10वीं तक की पढ़ाई की, फिर 11वीं-12वीं की पढ़ाई हैदराबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया।विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति उनका रुझान शुरू से रहा। इंजीनियरिंग के दौरान वे भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (रक्षा मंत्रालय) में भी कार्यरत रहे, जहां उन्हें रक्षा और स्पेस टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक अनुभव मिला।इसके बाद वे यूके चले गए, जहां उन्होंने एयरोस्पेस प्रणोदन (Aerospace Propulsion) में मास्टर्स किया। वर्तमान में वे ऑर्बिटालॉकर नामक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर-इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत हैं।राजशेखर की यह उपलब्धि न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।







Comments are closed.