छत्तीसगढ़:- कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, राशन दुकान के पास घेरकर मारा, नक्सलियों की धमकी से छोड़ा था गांव

बीजापुर/ जिले में उसूर ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तिरूपति भंडारी उसूर के सोसाइटी (राशन दुकान) में कुछ काम से गए थे, तभी चाकू और धारदार हथियारों से वार किया। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है।

वारदात की जानकारी मिलते ही उसूर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों को भी पुलिस ने मामले की सूचना दी, जिसके बाद वह भी पहुंचे। पुलिस ने तिरुपति भंडारी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाम 4 बजे के करीब वारदात को अंजाम दिया गया है। तिरुपति भंडारी को पहले भी नक्सलियों से धमकियां मिल चुकी थीं, जिससे वह अपने गांव मारुड़बाका छोड़कर बीजापुर में रहने लगे थे।

वारदात को लेकर कारणों और नक्सलियों की संलिप्तता की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने नक्सल वारदात की संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!