छत्तीसगढ़:- कल से प्रदेश में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, गिर सकते हैं ओले

रायपुर/ प्रदेश में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बदले मौसम का असर पूरे प्रदेश में ही देखने को मिलेगा। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।

इसलिए ऐसा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है। वहीं, यहां से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा।

रायपुर में सबसे तेज गर्मी

आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का टेम्प्रेचर 40.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा और प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था।

बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री

बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जगदलपुर में पारा 38 डिग्री पार

सोमवार को यहां दिन का तापमान 38.5 डिग्री रहा। यह औसत से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 24.6 डिग्री रहा जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.7 डिग्री ज्यादा रहा।

अम्बिकापुर में रात का पारा सामान्य से कम 

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 35.4 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। यह नॉर्मल टेम्प्रेचर से 4.6 डिग्री कम था।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!