छत्तीसगढ़:- एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन,  राजधानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी एडिशनल एसपी निमेश बरैया का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि निमेश बरैया पिछले 3-4 दिनों से राजधानी रायपुर के सुयश अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले बलरामपुर एडिशनल एसपी निमेश बरैया को पीलिया हुआ था. उनका इलाज जिले के ही एक अस्पताल में चल रहा था. लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

जिसके बाद उन्हें रायपुर के सुयश अस्पताल में रेफर कर भर्ती कराया गया था. यहां निमेश बरैया तीन-चार दिनों तक भर्ती रहे.लेकिन डॉक्टर के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आज  उनका निधन हो गया. उनके निधन से परिवार और पुलिस संघ में शोक की लहर है.

बता दें निमेश बरैया को पीलिया के साथ-साथ लीवर में प्रॉब्लम और ब्रेन हेमरेज की समस्या थी. जिसके चलते उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई थी.आपको बता दें कि निमेश बरैया बिलासपुर, कोरिया जिले में एडिशनल एसपी रह चुके हैं. वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में बतौर एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे.

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!