छत्तीसगढ़:-उधार रुपए नहीं देने पर नौकर ने की बुजुर्ग मालिक की हत्या, 40 हजार रुपए लूटकर हुआ फरार,पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़/ जिला में एक बुजुर्ग की लाश घर पर मिली थी। मामला हत्या से जुड़ा होने पर पुलिस ने जांच की और रुपए के लिए अपने मालिक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहनपुर का रहने वाला राम सुखेन शर्मा 70 वर्ष घर पर अकेले रहकर किराना दुकान का संचालन करता था। जिसकी लाश सोमवार को घर पर मिली। जिसके बाद मृतक के छोटे भाई रामनिवास शर्मा ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए मामले में हत्या का संदेह जताया।

ऐसे में पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, तब शार्ट पीएम में हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि दुकान में काम करने वाला नौकर संतुराम यादव मौके पर नहीं है, तब सबसे पहले पुलिस को उसके उपर संदेह हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसे गांव में खोजकर हिरासत में लिया और पूछताछ की।

रुपए नहीं देने पर मालिक को डंडे से मारा 

पूछताछ में दुकान का नौकर संतुराम पहले टालमटोल करने लगा, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबुल करते हुए बताया कि वह रविवार को मृतक से 800 रुपए उधार मांगकर गया था। उसे लौटा कर फिर से रुपए मांगने लगा, लेकिन राम सुखेन ने रूपए नहीं दिया, तब संतुराम रात के समय उसके घर में घुसा और बांस के डंडे व लात-घूसों से उसकी पिटाई कर राम सुखेन शर्मा की हत्या कर दी।

हत्या व लूट का अपराध दर्ज 

इसके बाद संतुराम घर में रखे करीब 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने आरोपी के पास से नगद 27 हजार 500 रुपए जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या व लूट का अपराध कायम कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!