छत्तीसगढ़:- इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानकर लगी आग, कूदकर चालक ने बचाई अपनी जान

कोरबा/ बुधवारी मुख्य मार्ग पर चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने धुंआ निकलता देख स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूटी से धुआं निकलता ही जा रहा था। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि वाहन मालिक पुरानी बस्ती निवासी विकास केसरवानी किसी काम से बुधवारी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। वाहन मालिक ने इसकी सूचना इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के कंपनी को भी दी, जहां कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूटी की बैटरी को डिस्कनेक्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी धुआं रुक नहीं रहा था। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने भी हार मान ली और दमकल वाहन का इंतजार करने लगे।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देख इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई। इस घटना के बाद लोगों में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को लेकर कंपनी पर भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं, घटना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर लगातार आगजनी और खराब होने की घटना सामने आ रही हैं।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!