छत्तीसगढ़:- आदमखोर तेंदुए से भिड़ गया ‘शेरू’, बच्चे को छोड़कर भागने पर किया मजबूर, घायल बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया डीकेएस

कांकेर/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुए ने 11 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को पकड़कर ले जा रहा था तभी, पालतू कुत्ता शेरू ने तेंदुए पर हमला कर दिया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। वहीं हमले में घायल बच्चे का इलाज रायपुर के डीकेएस अस्पताल में चल रहा है। आदमखोर तेंदुए ने अब तक तीन बच्चों को अपना शिकार बना चुका हैं।

दरअसल दुधावा के पटेलपारा में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे 11 साल का बच्चा नीरज ध्रुव अपने घर से अपने चाचा के घर जाने निकला था। तभी अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसका गला पकड़कर जंगल की ओर भाग रहा था। तभी पालतू कुत्ता शेरा सामने आ गया और तेंदुए से भिड़ गया। शेरू की बहादुरी से तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। रायपुर के डीकेएस अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। 

3 बच्चों को निशाना बना चुका है तेंदुआ 

क्षेत्र में तेंदुआ अब तक 3 बच्चों को निशाना बना चुका है, एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों में वन विभाग के सुस्त रवैया से खासी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि, शाम होते ही उनका घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। अपने खेत भी नहीं जा पा रहे है और वन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है।

आदमखोर तेंदुए को तलाशने में जुटा वन विभाग 

वन विभाग ने आदमखोर हो चुके इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं अधिकारी दावा कर रहे है, की जल्द ही तेंदुए को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ आलोक बाजपाई ने बताया की वन विभाग की टीम रोजाना इलाके में गस्त कर रही है। रायपुर से भी एक्सपर्ट की टीम आ चुकी है, जो लगातार तेंदुए को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है। तेंदुए को रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ने की प्लानिंग है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!