छत्तीसगढ़:- आज रायपुर समेत तीन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, पिछले 24 घंटे में हुई 40.4mm बारिश,अब 19% बरसात और जरूरी

रायपुर/ प्रदेश में आज रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बस्तर और रायपुर संभाग में बीते 24 घंटों में हुई 40.4 मिमी बारिश ने पानी की भरपाई कर दी है।

19 जुलाई तक राज्य में औसत से 26 फीसदी तक कम बारिश हुई थी। अब ये कमी 19% बची है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 19% तक कम या ज्यादा वर्षा होने पर इसे सामान्य माना जाता है। इस तरह छत्तीसगढ़ सीजन में पहली बार कम वर्षा के क्लब से निकलकर सामान्य बारिश वाले राज्यों में शामिल हो गया है।

छत्तीसगढ़ में बारिश अब औसत से 19% कम

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश हुई। रायपुर और दुर्ग के भी कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज हुई। इससे पूरे प्रदेश की औसत बारिश बढ़ गई। शुक्रवार तक राज्य में 309 मिमी बारिश हुई थी। यह औसत से 26% कम थी। शनिवार तक यह 349.4 मिमी पहुंच गई, जो औसत से 19% कम है।

बीजापुर और सुकमा में औसत से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 349.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य है। अब तक 431.3 मिलीमीटर बारिश की जरूरत थी। प्रदेश के दो जिले बीजापुर और सुकमा ऐसे हैं जहां औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश के 17 जिलों में सामान्य, 13 जिलों में औसत से कम बारिश हुई। सरगुजा जिले में सूखे जैसे हालात हैं।

दुर्ग में अब तक औसत से 51% कम बारिश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अभी औसत से 51 प्रतिशत कम बारिश हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दुर्ग समेत आसपास के जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार 20 जुलाई को भी यहां सुबह से तेज धूप निकली थी।

रायपुर में रात भर बारिश हुई

शनिवार शाम से ही रायपुर में बारिश की शुरुआत हुई। हालांकि रात 10 बजे से तेज बारिश का दौर जारी रहा। रात भर बारिश होती रही। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!