छत्तीसगढ़:- आज ‘राज्य स्थापना दिवस’, प्रदेशभर में मनाया जाएगा दीपोत्सव

रायपुर/ आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है. इस अवसर पर पर छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. एकात्म पथ पर हजारों की संख्या में दीप जलाए जाएंगे, जिससे प्रदेशभर में एक लाख दीप जलाने का आंकड़ा पार होगा. राज्योत्सव के दिन इसे दीपोत्सव की तरह मनाने की योजना बनाई गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों को इस संदर्भ में पत्र जारी किया है.

4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन

बता दें, राज्य स्थापना दिवस का उत्सव 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन नवा रायपुर मेला ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है. पहले दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी, जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे.

सीएम साय का दौरा कार्यक्रम

सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर से दीपावली का त्योहार मनाकर राजधानी रायपुर लौटेंगे. वह शाम 4:20 पर रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद शाम 6:30 बजे नवा रायपुर के एकात्म पथ पर जाकर 11,000 दीपों के प्रज्वलन महोत्सव में शामिल होंगे. राज्य स्थापना दिवस का यह उत्सव प्रदेशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें एकता और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाया जाएगा.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!