छत्तीसगढ़:- आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना, प्रदेश में 28 के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र से आ रही नमी के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। वहीं अगले चार से पांच दिनों तक रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 28 दिसंबर के बाद तेज ठंड पड़ेगी।

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) समुद्र से धीरे-धीरे सतह की ओर बढ़ रहा है। ये आज उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद सिस्टम का असर खत्म होगा। सोमवार को 11 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

आज मौसम साफ रहेगा। बादल नहीं रहेंगे और नमी भी कम होगी। ठंड नहीं बढ़ेगी। प्रदेश में अभी उत्तर से ठंडी हवा आने का सिलसिला दोबारा शुरू नहीं हुआ है। इसलिए अभी कुछ दिनों तक राहत रहेगी।

पिछले करीब सप्ताहभर से ठंड गायब है। बारिश-बादल के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। समुद्र से आ रही नमी के कारण रात का तापमान गिरने से थम गया है। जबकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा है।

रायगढ़ में ऐसा रहा मौसम 

सोमवार की सुबह बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में 1 डिग्री की गिरावट और हल्की सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठंडक का असर रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!