छत्तीसगढ़:- आज करवा चौथ, जानिए छत्तीसगढ़ में चंद्रमा निकलने का समय, रायपुर में इस समय निकलेगा चांद…

मीडिया सेशन/ विवाहित महिलाएं सौभाग्य के लिए आज करवा चौथ निर्जला व्रत रखती हैं. महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए ये व्रत करती हैं. इस बार 20 अक्टूबर यानी आज करवा चौथ का व्रत रखा गया है. करवा चौथ के दिन महिलाएं विधि-विधान से पूजा करने के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही भोजन ग्रहण करती हैं. करवा चौथ का व्रत कठिन होता है और इसे सूर्योदय से लेकर रात में चंद्रमा के दर्शन तक बिना भोजन या पानी के रखा जाता है. इस बार व्रत की अवधि 13 घंटे की होगी. यानि कि यह सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय आज शाम 7 बजकर 54 मिनट बताया जा रहा है.

चन्द्र दर्शन का समय

सरगी से शुरू होने वाला करवा चौथ का त्योहार चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा माना जाता है. इस बार रायपुर में चंद्रमा शाम 7.43 बजे दिखाई देगा. बिलासपुर में 7:51 बजे और कोरबा सहित अंबिकापुर में 7:44 बजे चंद्रमा के दर्शन होंगे.

देश में सबसे पहले यहां होंगे चंद्रदर्शन

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 6.50 बजे सूर्योदय होना शुरू हो जाएगा, जबकि पश्चिम में सोमनाथ में चंद्रमा देखने के लिए रात 8.43 बजे तक इंतजार करना होगा.

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!