छत्तीसगढ़:-आगामी लोकसभा चुनाव के बीच त्योहारों को देखते हुए पुलिस सतर्क,गुण्डे बदमाशो की खैर नही…

तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

□ गुण्डा बदमाश एवम निगरानी बदमाश साथ ही चाकूबाज थाना तलब □

तिल्दा/नेवरा/ गुण्डा बदमाश एवम निगरानी बदमाश साथ ही चाकूबाज को थाना तलब कर होली के त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए थाना तलब कर आवश्यक समझाईस दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा होली के त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को गुण्डा बदमाश एवम निगरानी बदमाश तथा पुराने चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।
इसी पर अमल करते हुए नव पदस्थ थाना प्रभारी जितेन्द्र ऐसैया तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के गुण्डा बदमाश एवम निगरानी बदमाश तथा पुराने चाकूबाजी के आरोपियों को थाने में बुलाकर आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो। चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था में यदि कोई अराजक तत्व खलल डालने की कोशिश करता है तो तुरंत जानकारी दें। किसी गांव या कस्बे में होली को रखने व मनाने में यदि बाधा आ रही है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे
उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या है तो समय रहते उसका निपटारा कराया जाएगा। ताकि होली वाले दिन दिक्कत न हो। त्योहार पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां पूरे जोरों पर है. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस द्वारा हर एक बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कमर कस रखी है.

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!