छत्तीसगढ़:- आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

बलौदाबाजार/भाटापारा/ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब बारिश के दौरान सभी लोग भीगने से बचने के लिए तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनके उपर आसमानी आफत कहर बनकर गिरी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, आज 8 सितम्बर को 3.30 बजे थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा (लटुवा) में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी लोग बारिश से बचने के लिए नया तालाब किनारे पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से घटना स्थल पर 7 लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही 3 अन्य लोग घायल है, जिन्हें उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया है।

सभी मृतकों के शव भी जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया है। मृतकों के नाम 1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष 2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष 3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष 4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष 5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल 6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष 7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल

घायलों के नाम 1. विशंभर पिता थनवार 2. बिट्टू साहू 3. चेतन साहू

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!