छत्तीसगढ़:- अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर भी चलने की संभावना, कल हुई बारिश से खरीदी केंद्रों में भीगा लाखों का धान

रायपुर/ कल से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 2 दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। शीतलहर भी चलने की संभावना है। आज से मौसम ड्राई होने लगेगा। बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 12.6 डिग्री रहा।

इसके अलावा शनिवार को कोरबा समेत कई इलाक़ों में जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बौछारों से मौसम ठंडा हो गया। वहीं धान खरीदी केंद्रों में धान को बचाने की जद्दोजहद देखने को मिली। धान खरीदी केन्द्रों में लाखों का धान बारिश में भीगने लगा। रख रखाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। खरीदी प्रभारी भी नदारद रहे।

इन जिलों में हुई तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण समुद्र प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश की स्थिति बनी रही। शनिवार को पेंड्रा रोड में करीब 10 मिमी पानी गिरा, जबकि बलरामपुर में जोरदार बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर और आसपास भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई।

माना एयरपोर्ट और आउटर इलाके में बारिश

राजधानी रायपुर में भी नमी बढ़ने के बाद शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश की बौछारों से वातावरण ठंडा हो गया। माना एयरपोर्ट और आउटर में कई स्थानों पर बौछारें पड़ीं। ज्यादातर जगहों पर वातावरण में नमी 80 से 95 फीसदी के आसपास रही।

राजधानी रायपुर में आज हल्के बादल रहेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 31 और रात में पारा 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर में सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ होगा, फिर रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। इसके साथ ही ठंड बढ़ेगी।

नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ रहा, इसलिए रायपुर में पिछले करीब सप्ताहभर से ठंड गायब जैसी है। रायपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.9 डिग्री ज्यादा था। शाम को हल्की बारिश हुई। इससे वातावरण में नमी और बढ़ गई।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते ‎सप्ताहभर से बादलों की आवाजाही के सरगुजा संभाग के जिलों में ‎शनिवार को रिमझिम बारिश‎ हुई। अंबिकापुर शहर सहित पूरे इलाके को हल्की बारिश ने भिगो दिया।‎ अचानक ‎हुई बारिश से शाम को मौसम में ठंडक‎ घुल गई। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार के मुताबिक अगले 24 घंटे बाद सरगुजा में मौसम साफ होने ‎लगेगा। इसके बाद तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शीतलहर भी चलने की संभावना होगी। अंबिकापुर में शनिवार को रात का पारा 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक रहा। वहीं दिन का पारा 29 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से 6.6 डिग्री ज्यादा था।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!