छत्तीसगढ़:- अटल बिहारी वाजपई विवि मे छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत,video

बिलासपुर/ अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी कैंपस में बड़ा हंगामा हो गया। पुलिस और छात्र नेताओं के बीच जमकर झड़प हुई। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का सदस्यता अभियान चल रहा था, जिसका विरोध करने के लिए दूसरे गुट के छात्र वहां पहुंच गए। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया। मामला उस वक्त और बढ़ गया जब पार्किंग की समस्या को लेकर कुछ छात्र वाइस चांसलर से मिलने पहुंचे। वाइस चांसलर ने मिलने से इनकार कर दिया और तुरंत पुलिस बुला ली। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और नारेबाजी शुरू हो गई। छात्रों को शांत करने के प्रयास में पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की खबरें सामने आई हैं।

पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जिसके बाद हंगामा कर रहे छात्रों का एक गुट कोनी थाने पहुंचा और जोरदार नारेबाजी करने लगा। बढ़ते दबाव के चलते पुलिस को छात्रों को रिहा करना पड़ा। इस पूरी घटना के कारण विश्वविद्यालय परिसर में घंटों तनाव और हंगामा चलता रहा। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एनएसयूआई के छात्र नेता राहुल हंसपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये को तानाशाहीपूर्ण और अन्यायपूर्ण बताया। उनका कहना है कि जब भी छात्र अपनी समस्याओं को उठाते हैं, तो वाइस चांसलर पुलिस बुला लेते हैं।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!