
जशपुर/ जिले से पंचायत चुनाव को लेकर एक रोचक खबर आ रही है। खबर है कि वार्ड पंच का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को 1 वोट भी नहीं मिले । प्रत्याशी ने खुद का वोट भी खुद को नहीं दिया।
मामला जिले के फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम पँचायत तपकरा का है। यहाँ के वार्ड नम्बर 14 से वार्ड पंच का चुनाव लड़ रहे हलीम खान को शून्य वोट मिले हैं वह भी तब जब प्रत्याशी के परिवार के इस वार्ड में 26 वोट है। परिवार और स्वयं के वोट रहते एक वोट भी न मिलना लोगो को काफी चकित कर रहा है और लोग चटकारे लेकर इस खबर की चर्चा कर रहे हैं।
दरअसल 14 नम्बर वार्ड इस तपकरा ग्राम पंचायत का सबसे हॉट सीट था यहाँ कूल 197 वोट के लिए 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे । यहाँ कूल 150 वोट पड़े जिसमें सबसे ज्यादा वोट विवेक जायसवाल को 59 वोट मिले जबकि दूसरे नम्बर पर मनोज जायसवाल को कूल 37 वोट मिले लेकिन हलीम खान को एक भी वोट नहीं मिले ।







Comments are closed.