छत्तीसगढ़:- SECL की बंद पड़ी खदान में मिली लाश, जहरीली गैस से मौत की आशंका, 2 दिनों से लापता था घर से

कोरबा/ कोरबा में SECL के चार नंबर खदान के बंद पड़े पंखाघर के अंदर में व्यक्ति की लाश मिली। शव की पहचान बांकीमोंगरा के गोपीराम यादव के रूप में हुई, जो घर से 2 दिनों से लापता था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। गोपी के दो बेटे और पत्नी है। गोपी इलेक्ट्रिशियन और पंचर बनाने का काम करता था। तीन दिनों पहले गोपी किसी काम से बाहर गया हुआ था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। 24 घंटे परिजनों ने काफी खोजबीन की। एक दिन बीत जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी शख्स की तलाश में जुटी हुई थी। 

जहरीली गैस से मौत की आशंका

स्थानीय लोगों की माने तो खदान को बंद हुए काफी समय हो गए हैं। जहरीली गैस की चपेट में आने से गोपी की मौत की आशंका है। लेकिन वह खदान किस लिए गया होगा इस बात की जानकारी नहीं है। इस मामले में SECL प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं। 

  • Related Posts

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    error: Content is protected !!