छत्तीसगढ़:- 5वीं के छात्र ने लगाया मौत को गले, दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड्स देने के लिए नहीं मिले पैसे,तो फांसी लगाकर दे दी जान

बिलासपुर/ नए साल में दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड्स देने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज नाबालिग फांसी पर झूल गया. मृतक छात्र 5वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था. मृतक बच्चे के मां-बाप कमाने बाहर गए हैं, पढ़ाई के लिए नाबालिग को उसकी दादी के पास छोड़कर गए थे. छात्र ने नए वर्ष में ग्रीटिंग कार्ड्स के लिए अपनी दादी से पैसे मांगे थे, पैसे न मिलने से वह नाराज था. घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की है. पचपेड़ी पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में रहने वाले मनमोहन केवट कुछ माह पहले अपनी पत्नी व अन्य बच्चे को लेकर बाहर कमाने खाने चले गए. अपने 11 वर्षीय बेटे उमेश केवट को घर में अपनी मां के पास छोड़कर गए थे, वह कक्षा 5वीं में पढ़ाई करता था.

बीते 1 जनवरी की शाम उसने अपनी दादी से दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड देने के लिए पैसे की मांग की, जब दादी ने पैसा देने से इंकार किया, तब वह घर की छत की दूसरी मंजिल में चला गया और पंखे में रस्सी बांध फांसी पर झूल गया. जब वह बहुत देर तक छत से नीचे नहीं आया, तब उसकी दादी उसे ढूंढते हुए गई, तो उमेश फांसी पर लटका देख शोर मचाने लगी, आसपास के लोग आए, और घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!