छत्तीसगढ:- मां महामाया मंदिर ट्रस्ट परिसर के कंठी देवल मंदिर क्षेत्र में घंटो तक चलती रही दारू मुर्गा बकरा पार्टी

बिलासपुर/ कुछ दिन पहले ही रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ हुए पुलिसिया मजाक और कानून के मखौल को अभी लोग भूल नहीं पाए हैं कि अब एक नया मामला मां महामाया मंदिर परिसर की बेअदबी का है। इसी परिसर में स्थित कंठी देवल मंदिर में कल बुधवार को दोपहर खुलेआम बकरा दारु मुर्गा पार्टी का दौर चलता रहा।

महामाया मंदिर परिसर के भीतर स्थित कंठी देवल मंदिर में इस तरह खुलेआम बकरा मुर्गा दारू पार्टी चलाकर मंदिर परिसर की मर्यादा को नष्ट करने वाले लड़कों के समूह को आश्चर्य पूर्व किसी ने रोका नहीं। हालांकि इसका वीडियो वायरल होने के बाद आज पुलिस को इसकी सूचना देने की जानकारी मिल रही है।

लेकिन दुष्कर्म पीड़िता की मां के खिलाफ की गई मनमानी कार्यवाही से शर्मसार रतनपुर पुलिस ने अभी तक मां महामाया मंदिर परिसर की बेअदबी के इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है। जानकारी लेने पर पता लगा है कि बिलासपुर से बस से कुछ लड़के पिकनिक मनाने गए थे और उन्होंने ही महामाया मंदिर परिसर के कंठी देवल मंदिर में यह सारा अपवित्र तमाशा किया है।

पुलिस को इस पूरी जानकारी को पुष्ट और प्रमाणित कर सबूत और गवाह सहित ऐसा करने वालों के खिलाफ कुछ ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे आने वाले दिनों में कोई दूसरा ऐसी हिमाकत न कर सके।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!