छत्तीगढही ब्राम्हण समाज बलौदा बाजार परिछेत्र का सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

तिल्दा/ नेवरा/ नगर में आज विधायक कार्यालय तिल्दा में छत्तीगढही ब्राम्हण समाज बलौदा बाजार परिछेत्र का सामाजिक कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बलौदा बाजार के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा ,धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, सौरभ विश्व्नाथ मिश्रा खरोरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व दिप प्रजोवलित कर किया गया। मंच में डॉ यु एस तिवारी ,रामावतार पांडे , सनत पांडे ,सुरेश शर्मा, केसरी तिवरी,बसन्ती दीचित विराजमान थे।प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि औरों को बदलने से पहले ब्राह्मण समाज खुद को बदले, इसके बाद किसी अन्य समाज या धर्म की बात करें। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों को यह नहीं मालूम की माता-पिता या सो के उठने पर किस मंत्र का जाप व किस नियम का पालन करना चाहिए। समाज के बच्चें इंग्लिश मीडियम में पढ़ने लगे, सुबह गुड मॉर्निंग करने पर समाज के वरिष्ठ समझते है, बच्चा बहुत संस्कारवान हो गया। जबकि एैसा कुछ भी नहीं, बच्चों को संस्कार की जानकारी ही नहीं है। इसलिए ब्राह्मण समाज अपने बच्चों को संस्कार एवं पूजा, जप-तप के नियम उनकों बताये। इसके बाद ही समाज आगे बढ़ सकता है। सभी समाज अपने सामाजिक दायित्व तथा राजनीति अधिकार के लिए एकजुट हो रहे हैं। ब्राह्मणों को भी सामाजिक उत्थान तथा राजनीति अधिकार के लिए एकजुट होना होगा। पूरे देश व समाज को आगे बढ़ाने एवं सर्वजन समाज के बारे में चिंता करने का काम ब्राह्मणों को करना होगा। कार्यक्रम में प्रतिभावान गरीब बच्चों की शिक्षा में तथा गरीब बेटियों के विवाह में हरसंभव सहयोग करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज का गठन भी किया गया जिनमे संघटन के संरक्षक बलौदाबाजार विधायक माननीय प्रमोद कुमार शर्मा एवं धरसीवा विधायक माननीया श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा को बनाया गया है संचालक मंडल में डॉ यू एस तिवारी जी,रामावतार पांडे जी,सनत कुमार पांडे,केशरी तिवारी, बसन्ती ,अध्यक्ष अजय तिवारी,कार्यकारी अध्यक्ष शिव तिवारी ,उपाध्यक्ष हिमांशु , सह सचिव सुर्यनारायण पांडे, सचिव जित्तू दुबे,कोशाध्यक्ष नवकेतन मिश्रा, महिला संगठन में अध्यक्ष श्रीमती अचला तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुधा चौबे प्रचार प्रसार भारती हिमांचल चौबे,मीडिया प्रभारी अस्वनी शर्मा को बनाया गया है।आये हुए समाजजनों को विधायक प्रमोद कुमार शर्मा के द्वारा भगवान परसु राम का फोटो भेट किया गया।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!