छ.ग.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर गांव के गरीब किसान, मजदूर के साथ महंगाई को लेकर केंद्र के नरेंद्र मोदी पर हमला…

तिल्दा/नेवरा/ जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में बढ़ती मंहगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व साइकिल रैली निकाली गई । जिला प्रवक्ता शरद वर्मा के नेतृत्व में आज १४ जुलाई २०२१ बुधवार दोपहर ११:०० बजे ,जिला प्रभारी राजेंद्र साहू एवम ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा के तत्वाधान में दोंदेकला से रायपुर विधानसभा चौक महालेखाकार सदन तक बढ़ती महंगाई को लेकर साइकिल रैली आयोजित किया गया । जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छ.ग. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला साथ में उधोराम वर्मा व राजेंद्र साहू के साथ समस्त जिला पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्ष, व गांव के किसान मजदूर भाई जनों का साइकिल रैली के हिस्सेदारी में अहम भूमिका रही रैली के बीच में विधायक धनेंद्र साहू जी का भी आगमन हुआ । इस बीच साइकिल रैली के अंतिम छोर समापन पर अगुवानी हेतु तैयार पंडाल ,मंच पर अतिथियों के आने तक माइक पर प्रवक्ता शरद वर्मा डटे रहे, व आमजन को सूचना संदर्भ संबोधित करते रहे,,वहां पर अतिथि के रूप में अगुवानी करते ,प्रभारी महामंत्री वरिष्ठ रवि घोष ,रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे , धरसीवा विधायक अनीता शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जनपद पंचायत कमल भारती,प्रदेश सचिव पप्पू बंजारे की उपस्थिति रही । प्रदेश पदाधिकारियों,जिला पदाधिकारियों ,में ओम गोयल, देवव्रत नायक,अश्वनी वर्मा,मोहन वर्मा,नीलमणि परगनिहा, हिमांशु दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी,जिला सचिव गजानंद वर्मा,दिनेश साहू,झन्ना वर्मा,महामंत्री गोवर्धन यदु,जिला कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल,कांग्रेस युवा नेता प्रदीप वर्मा, न. पा.तिल्दा नेवरा सभापति लक्ष्मीनारायण वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,कोमल साहू,दुर्गेश वर्मा, देवादास टंडन,सहित रायपुर ग्रामीण के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष की उपस्थिति रही। धरना प्रदर्शन को संबोधित कमल भारती,विधायक अनीता शर्मा,रायपुर सभापति प्रमोद दुबे,प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला,रायपुर प्रभारी राजेंद्र साहू,जिला पंचायत डोमेश्वरी वर्मा ,अध्यक्ष उधोराम वर्मा,एवम अंतिम वक्ता प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने समापन भाषण के रूप में महंगाई पर जोरदार उद्बोधन के साथ केंद्र सरकार के नरेंद्र मोदी को ललकारा और कहा पेट्रोल के दाम पूर्व में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में चालीस रूपये था वर्तमान में सौ रुपए के करीब है,रसोई गैस चार सौ रूपए था,वर्तमान में नौ सौ पंद्रह रुपए है, चंद्रशेखर शुक्ला जी ने कहा किसानों की खेत जुताई के लिए पिछले साल ट्रैक्टर प्रति घंटा सात सौ रुपए लागत लगता था,अभी वर्तमान में पंद्रह सौ रुपए लग रहा है,सभा को संबोधित करते विधायक अनीता शर्मा ने कहा खाने का तेल फल्ली तेल,सरसों तेल ,दो सौ रपए प्रति किलो पहुंच गया है,किसान गरीब मजदूरों पर अतिरिक्त भार बढ़ गया,खाद महंगा है इस तरह केंद्र की सरकार उद्यमियों की सरकार बनकर रह गई है इसे हमे उखाड़ फेंकना है ।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!