

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत एनएच 130 कटघोरा चोटिया सड़क मार्ग पर बांगो थाना के अंतर्गत ग्राम चोटिया में सोमवार दिनांक 8 फरवरी के शाम लगभग 6:30 बजे शराब के नशे में धुत मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार पूर्वक जा रहे वाहन क्रमांक सीजी 12 एबी 1992 में सवार होकर चौक से गुजर कर अंबिकापुर की ओर जैसे ही जा रहे थे तभी सप्ताहिक बाजार कर पैदल जा रहे बाल्को चोटिया कोल माइंस में निजी गार्ड के पद पर पदस्थ राघवेंद्र दुबे नामक उम्र लगभग 23 वर्ष सेंद्री बिलासपुर को पीछे से बुरी तरह ठोकर मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और लापरवाही पूर्वक एवं शराब के नशे में चुर मोटरसाइकिल चालक दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने तत्काल 112 को सूचित कर मृतक, दोनों शराबी मोटरसाइकिल चालक को इलाज हेतु पोड़ी उपरोड़ा के लिए रवाना किया गया।
सूत्रों से बताया गया है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों शराब के नशे में चूर होकर तेज रफ्तार पूर्वक वाहन को चोटिया चौक से चलाते हुए अंबिकापुर की ओर जा रहे थे तभी कुछ दूरी पर चर्च के मुख्य द्वार के पास जबरदस्त दर्दनाक हादसा को अंजाम दिया गया।
शराब के नशे में धुत मोटरसाइकिल चालक एवं पीछे बैठे दोनों ग्राम नवापारा, (परला) एवं ढोडा बहार के निवासी बताए गए हैं।








Comments are closed.