ग्रामीणों ने सोसायटी से अतिरिक्त चावल एवं चना नही मिलने का लगाया आरोप, संचालन समिति अध्यक्ष ने कहा वितरण सूची उपलब्ध नही होने से नही किया गया था पूर्ण वितरण

कोरबा/पाली:- पाली विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ईरफ के ग्रामीणों ने सोसायटी से अतिरिक्त चावल तथा चना नही मिलने का आरोप लगाया है।यहाँ प्राथमिकता, अंत्योदय व सामान्य परिवार वाले कुल 633 राशनकार्डधारी हितग्राही है।जिन्हें वन प्रबंधन समिति के माध्यम से खाद्यान का वितरण किया जाता है।जिनमे से ग्रामीण बंधनबाई ने बताया कि उसके परिवार में 7 सदस्य है जिसके हिसाब से 49 किलो चावल उसे प्रतिमाह मिलता आ रहा है किंतु कोरोना आपदा संकट में केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला चांवल उसे नही मिल पाया है साथ ही चना भी एक पैकेट थमा दिया गया।इसी प्रकार गीताबाई रोहिदास ने बताया कि 6 परिवार के हिसाब से उसे 42 किलो चावल और दो के जगह एक किलो चना ही दिया गया जबकि अतिरिक्त चांवल व एक किलो चना नही मिला।ग्रामीण राशनकार्डधारी हितग्राही कौशिल्या बाई, बुधवारो बाई, अमरौतिन बाई, महेतरीन बाई, मंजू बाई, सविता, राजकुंवर बाई, रतनबाई, अशोकबाई, गणेशीबाई सहित उपस्थित लगभग तीन दर्जन ग्रामीणों ने एक स्वर में बताया कि उनके राशनकार्ड में अंकित सदस्य संख्या के अनुरूप चांवल तो मिला लेकिन अतिरिक्त चांवल नही दिया गया तथा चना भी केवल एक किलो ही दिया गया।इस संबंध पर सोसायटी संचालनकर्ता वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद गिरी से जानकारी चाहने पर उन्होंने बताया कि खाद्यान का आबंटन उन्हें मिला किंतु वितरण सूची उपलब्ध ना हो पाने के कारण समिति द्वारा पूर्ण राशन सामाग्री का वितरण नही किया जा सका था।खाद्यान वितरण की सूची मिलते ही अतिरिक्त चांवल एवं चना वितरण हेतु ग्राम में मुनादी कराने के साथ वितरण कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है।

  • Related Posts

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
    error: Content is protected !!