ग्राम नुनेरा में उचित मूल्य दुकान की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान, चावल में भारी अनियमितता

पाली (कोरबा)। शासन द्वारा एक साथ तीन महीने की चावल जारी करने के बाद पाली ब्लॉक के अधिकांश ग्राम पंचायतों में समय पर चावल वितरण किया जा चुका है, लेकिन ग्राम पंचायत नुनेरा में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से यहां न तो अंगूठा (पंचिंग) लिया गया है और न ही चावल का वितरण शुरू हो पाया है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि वे लगातार दुकान के चक्कर काट रहे हैं, परंतु बिना किसी पूर्व सूचना के दुकान को बंद रखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्य छोड़कर बेवजह भागदौड़ करनी पड़ रही है।

पिछले महीने भी केवल ‘पंचिंग’, वितरण नाममात्र का
गौरतलब है कि पिछले महीने भी ग्राम नुनेरा में सिर्फ उपभोक्ताओं के अंगूठे लगवाए गए थे, जबकि वास्तविक चावल वितरण काफी सीमित मात्रा में हुआ। इस बार भी जब शासन ने तीन माह का चावल एक साथ जारी किया, तब नुनेरा में केवल दो माह का ही वितरण किया जा रहा है। इस पर भी कई उपभोक्ताओं को अब तक चावल नहीं मिल पाया है।

पुराना असंतोष, लंबी चली आ रही समस्या
स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी बताया कि विगत 5-6 वर्षों से नुनेरा की उचित मूल्य दुकान में चावल वितरण नियमित रूप से एक माह की देरी से होता आ रहा है। उपभोक्ताओं का अंगूठा हर महीने लगवाया जाता है, लेकिन चावल अक्सर अगले महीने वितरित किया जाता है। कई उपभोक्ताओं को तो बीते समय में 2 से 3 महीने तक चावल नहीं मिल सका।

शक्कर, चना वितरण में भी गड़बड़ी
केवल चावल ही नहीं, बल्कि शक्कर और चना जैसे अन्य खाद्य पदार्थों के वितरण में भी भारी अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। इससे उपभोक्ताओं में शासन की जनकल्याणकारी योजना को लेकर निराशा और असंतोष व्याप्त है।

जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खाद्य विभाग से मांग की है कि नुनेरा की उचित मूल्य दुकान की गतिविधियों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही और असुविधा से उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!