ग्राम करुमौहा में खसरा नंबर 204 की भूमि को लेकर बड़ा घोटाला

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत ,निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग

कोरबा। ग्राम करुमौहा (राजस्व निरीक्षण मंडल भैसमा) में खसरा नंबर 204 की भूमि को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि शासकीय भूमि को कूटरचित ढंग से निजी भूमि में समाहित कर बिक्री कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में खसरा नंबर 204 का रकबा 0.648 हेक्टेयर दर्ज था, जिसके स्वामी रवि कुमार गोयल थे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में इसी खसरे का रकबा अचानक बढ़कर 1.316 हेक्टेयर कर दिया गया। आरोप है कि राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से यह रकबा बढ़ाया गया और उसमें शासकीय भूमि को जोड़कर बिक्री की गई।

शिकायत के अनुसार, पहले यह ज़मीन रवि कुमार गोयल से राजविंदर कौर ने खरीदी, जिसके बाद रकबा बढ़ाकर शंकरलाल अग्रवाल के नाम रजिस्ट्री कर दी गई। ग्रामीणों ने इसे एक पूर्व नियोजित षड़यंत्र बताया है, जिसमें निजी व्यक्तियों के साथ-साथ संबंधित विभाग के कुछ अधिकारी भी संलिप्त हैं।

शिकायत के साथ ग्रामीणों ने रजिस्ट्री बैनामा, ईश्तहार, नामांतरण पंजी और बी-1 खसरा जैसे दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!