गोंगपा कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस पर पथराव, कवर्धा के हरमो गांव बदला छावनी में

पथराव से एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर के हाथ में फैक्चर आया है। एसपी लाल उमेद सिंह के सिर में चोट आई है। काफी संख्या में निरीक्षकों एवं आरक्षकों को भी चोटे पहुंची हैं ।

कबीरधाम / कवर्धा / भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरमो में गोंडवाना समाज के सतरंगी झंडा के अपमान को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं आदिवासी समाज के सामाजिक संगठन गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ के आमने-सामने आ जाने से बवाल हो गया है। दोनों संगठनों को आपस में उलझने से रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया गया, जिस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया। इससे कई थाना प्रभारियों का सिर फूटा व आरक्षकों, पुलिसकर्मियों का पैर टूट गया है। वहीं एडिशनल एस पी मनीषा ठाकुर रावटे के हाथ में फ्रैक्चर एवं पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह भी सिर में चोट आने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति ने ग्राम हरमो के महल में पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम को लेकर गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के सदस्यों ने पूजा स्थल की साफ सफाई की। इसी दौरान सतरंगी झंडे को निकालकर सुरक्षित रख दिया गया था। झंडा उतारने से विवाद बढ़ता गया। इस बात को लेकर गोंडवाना पार्टी के नेता जे लिंगों जो ग्राम हरमो के ही रहने वाले हैं, ने इसका कड़ा प्रतिवाद किया।

इसी बात पर गोंगपा ने कवर्धा में 27 फरवरी को दुर्गे भगत एवं संगठन के स्थानीय पदाधिकारी मोहन धुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया। आज फिर गोंगपा द्वारा भोरमदेव थाना क्षेत्र के राजा नवागांव में विरोध प्रदर्शन किया। इस बात को लेकर गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के लोगों ने हरमो में ग्रामवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता ग्राम हरमो पहुंच गए। बीच-बचाव में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसी बीच जिला पुलिस के एस पी एडिशनल एसपी आला अधिकारियों के अलावा निरीक्षक एवं आरक्षक पथराव में घायल हो गए। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। पथराव से एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर के हाथ में फैक्चर आया है। एसपी लाल उमेद सिंह के सिर में चोट आई है। काफी संख्या में निरीक्षकों एवं आरक्षकों को भी चोटे पहुंची हैं।

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल घटनास्थल पर दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा घटना का जायजा लेने पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर अन्य जिलों से पुलिस बल हजारों की संख्या में ग्राम हरमो पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी निगाह है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हुए पथराव पर पुलिस गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर रही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जे लिंगो के नेतृत्व में ग्राम राजा नवागांव में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमें कबीरधाम जिले के कुई तरेगांव जंगल व अन्य जिलों जिनमें बेमेतरा मुंगेली के अलावा मध्यप्रदेश के मंडला और डिंडोरी से भी कार्यकर्ता पहुंचे थे। ये ही बेकाबू होकर हरमो में धरना प्रदर्शन की जगह पर पहुंच कर बवाल करने लगे। इनको काबू करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया । इस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल गांव छावनी में तब्दील हो गया है और मामले में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    जांजगीर-चांपा 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की…

    Read more

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    अडाणी समूह द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक) के अधिग्रहण के बाद अब इसके तीसरे चरण के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। ₹16,611 करोड़ के भारी-भरकम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन
    error: Content is protected !!