गेवरा रोड तक सवारी ट्रेनों के परिचालन हेतु, व गैस सिलेंडर पर ₹50 बढ़ोतरी के खिलाफ तानसेन चौक पर सीपीआई द्वारा 6 तारिख को धरना प्रदर्शन

कोरबा/ बाल्को/भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाल्को नगर ब्रांच की बैठक दिनांक 02/03/2023 को बाल्को (एटक) कार्यालय में संपन्न हुआ बैठक में निर्णय अनुसार गेवरा रोड तक सवारी ट्रेनों को परिचालन हेतु एसईसीएल प्रबंधन को जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा द्वारा पत्र भेजा गया जिसमें उल्लेख किया गया है कि करोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद किया गया था परंतु अब भारतवर्ष में स्थिति सामान्य हो गई है और संपूर्ण भारतवर्ष में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया है परंतु गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से अभी तक पूर्व की भांति सवारी गाड़ियों का परिचालन प्रारंभ नहीं किया गया है यह की खदान कर्मचारियों उनके आश्रितों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा की जिम्मेदारी भी खदान प्रबंधक की है।

केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50रु की बढ़ोतरी एवं कांमर्शियल उपयोग की रसोई गैस सिलेंडर में 350रू 50 पैसे के बढ़ोतरी जनता पर बोझ ऐसे समय पर और बढ़ा रही हैं जबकि खाने-पीने की तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें पहले ही लगातार बढ़ रही है रसोई गैस दाम बढ़ोतरी के विरोध में सीपीआई द्वारा 06/03/2023 दिन सोमवार सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक कोरबा आईटीआई (तानसेन) चौक पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधीश महोदय द्वारा राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया जाएगा

  • Related Posts

    100 सीटर कन्या छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, छात्राएं करती है असामान्य हरकतें हॉस्टल अधीक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी कोरबा 27 फरवरी। जिले के पोड़ी…

    Read more

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सिटी कोतवाली के ठीक पीछे लक्ष्मण बन तालाब बस्ती में एक पक्की बड़ी बाउंड्री वाल का एक हिस्सा ढह जाने के कारण इसमें दबकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    दीवार गिरने से डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत, दो अन्य किशोर हैं गंभीर, गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई,हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न*

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया
    error: Content is protected !!