गुल जुआ खेलते फार्म हाउस में 11 पकड़ाए, 41 लाख जब्त, 00 5 लग्जरी वाहन और 12 मोबाइल भी बरामद

महासमुंद  । महासमुंद जिले के ग्राम सम्हर थाना तेंदूकोना स्थित नेचर बास्केट फार्म हाउस में गुल जुआ खेलते पुलिस ने 11 जुआरियों को 41 लाख 24 हजार 705 रुपए के साथ पकड़ा है। इनके पास से 5 लग्जरी वाहन और 12 नग कीमती मोबाइल भी बरामद है। नगदी समेत कुल बरामद सामानों की कीमत पुलिस ने 1 करोड़, 27 लाख 78 हजार 705 रुपए बताई है। पुलिस इस मामले को छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद महासमुंद में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बता रही है।

 आज दोपहर साढ़े 12 बजे स्थानीय कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी मेघा टेम्भुरकर, एसडीओपी लितेश सिंह, क्राइम प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने इसका खुलासा किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि इस खेल में शामिल होने पड़ोसी जिले से भी लोग लॉकडाउन का नियम तोड़कर पहुंचे थे। पुलिस के राज्य स्तरीय अफसरों ने इस कार्रवाई के लिए महासमुंद पुलिस को नगद इनाम की घोषणा भी की है।
    पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के बीच सूचना मिली कि ग्राम सम्हर स्थित नेचर बास्केट फार्म हाउस में गुल नामक बड़ा जुआ चल रहा है। तस्दीक के लिए सायबर टीम और तेंदूकोना थाने की टीम को रवाना किया गया। जुआ स्थल पर आने जाने वालों की सूचना देने के लिए आरोपियों ने हर रास्ते पर वॉचर तैनात किया हुआ था। अत: पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर बाईक और कार के जरिए जुआ स्थल के चारों ओर पहुंची और घेराबंदी कर 11 जुआरियों को पकड़ा। 
आरोपियों में टोनू उर्फ प्रशांत अग्रवाल बागबाहरा, मनमीत गुरुदत्ता गणेशपारा खरियार रोड, मोहम्मद नवाब हनुमान नगर कालीबाड़ी रायपुर, गणेश प्रसाद शुक्ला देवेन्द्र नगर रायपुर, शंटी उर्फ  हरपाल सलूजा गुरुद्वारा पारा बागबाहरा, राकेश प्रसाद खुर्सीपार भिलाई, प्रदीप मोटवानी दीनदयाल कालोनी भिलाई, देव कुम्हार शीतला मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती रायपुर, सौरभ कुमार जैन दीनदयाल उपाध्याय नगर गोल चौक रायपुर, योगेन्द्र गंडेचा बागबाहरा, महासमुंद शामिल हैं।
    आरोपियों से एमजी हैक्टर कार, फाच्र्यून कार 2, मारुति ब्रेजा कार, महिन्द्रा कार, 12 नग मंहगे मोबाइल तथा 41 लाख 24 हजार 705 रुपए नगद बरामद किया गया है। 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!