
बिलासपुर/ गीतांजली विधालय यदुनंदन नगर, तिफरा में 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई तिरंगा रैली जिसमे छोटे से लेकर बड़े बच्चो ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगा लेकर इस रैली में भाग लिया। विधालय में ध्वजा रोहन के पश्चात छोटे छोटे बच्चो द्वारा निकाली गई यह रैली ढोल तासो तथा देशभक्ति धुन ने छात्रों के साथ नगर के अन्य लोगो के मन में देशभक्ति का उत्साह भर दिया। यह रैली यदुनंदन नगर भ्रमण के बाद विद्यालय पहुंच कर संपन्न हूवी। इसके पश्चात छात्रों ने देशभक्ति गानों पर नित्य की प्रस्तुति भी है तथा सत्र 2023 – 24 में पढ़ाई में सर्वस्रेठ प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को प्राचार्या मैडम द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस कड़ी में नौनिहाल छात्र छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में अभिवाहक और अध्यापकों का ध्यान आकर्षित किया है आपको बता दे कि विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चो को नए स्किल पर विशेष ध्यान हेतू अध्यापकों को निर्देशित किया है।









Comments are closed.