
छात्रों ने छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी तथा अन्य लोक नृत्य की दी प्रस्तुति जहां प्रतिभावान छात्र सम्मानित

बिलासपुर/ गीतांजली विघालय यदुनंदन नगर, तिफरा में आयोजित किया गया 33 वा वार्षिक उत्सव जहां कार्यक्रम के अतिथि पूर्व ट्रेजेडी ऑफिसर सुनील पांडे , अनिता कबीराज तथा रानू विश्वकर्मा रहे जिनका स्वागत प्राचार्या श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने किया। इस वार्षिक उत्सव में इंग्लिश मीडियम तथा हिंदी मीडियम के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वी तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने गणेश वंदना, छत्तीसगढ़ी लोक नित्य, राजस्थानी, देश भक्ति, पंजाबी लोक नित्य, अयोध्या दर्शन समेत अन्य नित्य की प्रस्तुति दी।
अतिथियों ने विधालय में हुवे खेल प्रतियोगिता के विजेताओं और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले वाले छात्रों को पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर इंग्लिश मीडियम की चांदनी कौशिक तथा हिंदी मीडियम के काजल ठाकुर तथा अभय श्रीवास को स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में नौ निहालों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई साथ ही इनकी नृत्य प्रस्तुति को देखकर लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।








Comments are closed.