
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महात्मा गांधी दर्शन संस्था के तत्वाधान में प्रारंभ हुआ “गांव गांव गांधी बाबा अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ के भाटापारा बलोदा बाजार जिला के विधानसभा बलोदा बाजार अंतर्गत ग्राम खपराडीह में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापना हेतु ग्राम वासियों ने हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन किया।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन के ऐतिहासिक शताब्दी अवसर पर छत्तीसगढ़ के जिला भाटापारा बलोदा बाजार के
ग्राम पंचायत खपराडीह मे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना हेतु भुमि पूजन जिला उपाध्यक्ष सरिता सत्यनरायण ठाकुर, बलौदाबाजार, सरपंच लक्ष्मण दास मानिकपुर, ग्राम पंचायत खपराडीह उपसरपंच भारती ध्रुव एवं पंचगण रंजीत ध्रुव विनोद ध्रुव कमलेश्वरी तिवारी सुशील ध्रुव नरायण ध्रुव, कुलनंजन ध्रुव के द्वारा संपन्न हुआ। संस्था के संयोजक भाई सुरेशचंद्र रोहरा शिव दास महंत, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष भाटापारा बलोदा बाजार जिला के कार्यकर्ताओं के इस प्रथम पहल के लिए उन्हें साधुवाद और बधाई दी है और कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा उनकी संस्था निशुल्क प्रदान करेगी और भी ग्रामीण अंचल जहां लोग प्रतिमा निशुल्क प्राप्त करना चाहते हैं मोबाइल 07747920885 पर संपर्क कर सकते हैं।







Comments are closed.