गांधीजी के “हिंद स्वराज” का विमोचन किया गांधीवादी और बोधराम कंवर और मूर्तिकार ने

कोरबा / महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती के ऐतिहासिक मौके पर औद्योगिक नगर कोरबा में महात्मा गांधी दर्शन, मानिकपुर संस्थान द्वारा गांधी जी की 122 साल पहले लिखी गई बहुचर्चित पुस्तक “हिंद स्वराज” का प्रकाशन किया गया था। जिसका विमोचन गांधीवादी बोधराम कंवर पूर्व विधायक कटघोरा क्षेत्र और एक गांधी जी की मूर्तियां बनाने में समर्पित मूर्तिकार कृष्णा सहिस द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिंद स्वराज का विमोचन करने के पश्चात गांधीवादी बोधराम कंवर ने अपने महत्ती संबोधन में कहा कि सुरेश रोहरा द्वारा गांधीवाद को लेकर के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है आपके द्वारा गांधी जी की मूर्तियां गांव गांव में लगाई जा रही हैं पुस्तक प्रकाशन किया जा रहा है और गांधी साहित्य बच्चों में बांटा जा रहा है जो एक प्रेरणादायक कार्य है।
कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए सुरेशचंद्र रोहरा ने कहा कि हिंद स्वराज का पंद्रह वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष प्रकाशन किया जा रहा है और नौनिहालों में विशेषकर स्कूल के बच्चों को यह पुस्तक निशुल्क दी जा रही है ताकि गांधीवाद को समझें और एक स्वर्णिम भारत का निर्माण हो। मूर्तिकार कृष्णा सहिस ने कहा कि यह साल उनके लिए कभी भी भुलाया नहीं जा सकता आज जो गांधी जी की पुस्तक विमोचन का उन्हें सौभाग्य मिला है वह अविस्मरणीय है। इस अवसर पर गांधीवादी डॉक्टर गुलाब राय पंजवानी, नरेश पटेल, भानु प्रताप शर्मा, ललित जांगड़े, शिव दास महंत, लाल दास महंत प्रकाश महंत आदि लोगों ने भी शिरकत की।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!