गर्भाशय का कैंसर तेजी से फैल रहा हर महिला 53वीं प्रभावित: डॉ मंजुला साहू

कोरबा । गर्भाशय का कैंसर बहुत तेज़ी से भारत मे फैल रहा है । एक सर्वे के मुताबिक लगभग हर ५३वीं महिला इसका शिकार हो रही है ।पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण और छोटी उम्र में गर्भनिरोधक गोलियों का अधिक सेवन शायद इसका कारण है ।यदि समय रहते इस रोग को पकड़ लिया जाए तो इसका संपूर्ण निदान संभव है ।यह कहना है छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी कोरबा पश्चिम चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मंजुला साहू का ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय संगठन फॉग्सी द्वारा पूरे देश में छह मार्च से 8 मार्च तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
डॉक्टर मंडला साहू ने बताया कि सिर्फ़ ग्रामीण क्षेत्र की ही नहीं बल्कि शहर की शिक्षित महिलाओं में भी जागरूकता का अभाव है ।गर्भाश्य शरीर के अंदर निचले हिस्से में स्थित होता है ।अत: शुरुआती दौर में रोग के लक्षण दिखाई नहीं देते ।इसलिए पैतीस वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को अंदरूनी जाँच जिसे स्क्रीनिंग कहते हैं ,करवा लेना चाहिए। बदबूदार स्त्राव ,पेट के निचले हिस्से में दर्द ,आंतरिक संबंध के समय दर्द व रक्तस्त्राव आदि इसके लक्षण हैं ।अधिकतर महिलाएँ ये सोचकर की माहवारी बंद होने का समय है इन्हें नज़रअंदाज़ कर देती है और रोग बढ़ने लगता है ।इस शिविर का आयोजन इसी उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है कि महिलायें संकोच और शर्म छोड़कर अपनी जाँच करवाने हेतु आगे आये ।साल में एक बाद अंदरूनी जाँच हर महिला के लिए आवश्यक है ।गर्भाशय के मुँह का कैंसर शुरुआती दौर में ही पकड़ लिया जाय तो दवाइयों ,सिकाई और ऑपरेशन से पूर्णतः ठीक हो जाता है ।
अब तो इसकी वैक्सीन भी आ गई है जो नौ से तेरह वर्ष की लड़कियों को लगवानी ही चाहिए ।इस वर्ष छह मार्च से आठ मार्च तक सभी महिला रोग विशेषज्ञ स्क्रीनिंग और अन्य जॉच मुफ़्त में करेंगी ।कोरबा में भी इस कार्यक्रम में सभी महिला रोग विशेषज्ञों का योगदान है ।अतः३५वर्ष से ऊपर की सभी महिलाएँ अपनी जाँच करवा कर स्वास्थ्य लाभ ले सकती है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर के श्रीवास मुख्य अभियंता कोरबा पश्चिम ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तन चंगा तो कठौती में गंगा ।महिला स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा ।इसलिए स्वयं के लिये भी समय निकालना सीखिए और वार्षिक जॉच ज़रूर करवाइये ।
श्रीमती रेखा श्रीवास ने भी सभी को महिला दिवस की बधाई दी ।
कार्यक्रम में डॉ मंजुला साहू के साथ डॉ वाजपेयी,डॉ के एन साहू,डॉ जायसवाल,डॉ कौशिक,डॉ मोहंता, सिस्टर पाइक अन्य स्टाफ़ व बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!