खेलते समय आग से जली बच्ची का बेहतर उपचार कराने कलेक्टर संजीव झा ने दिए निर्देश

● कलेक्टर संजीव झा ने जन चैपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,जनचौपाल में 167 लोगों ने दिए आवेदन ●

कोरबा / कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में 167 लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। जनचौपाल में ग्राम बरपाली निवासी मुकेश कुमार मिरी ने अपनी बच्ची के इलाज के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन कलेक्टर संजीव झा के समक्ष प्रस्तुत किया। मुकेश कुमार मिरी ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री खेलते समय घर में चूल्हे की आग से गंभीर रूप से जल गई थी। कोरबा में इलाज कराने के बाद उसे बिलासपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है।

लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उसने अपने पुश्तैनी खेत को गिरवी रख कर अस्पताल में इलाज कराया है। अब आगे इलाज के लिए मदद की जरूरत है।

कलेक्टर संजीव झा ने मुकेश कुमार मिरी के आवेदन पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि बच्चे के इलाज के लिए हर संभव मदद किया जाए। इसी तरह पाली तहसील अंतर्गत ग्राम ईरफ निवासी 70 वर्षीय बिदुर दास ने जनचौपाल में कलेक्टर श्री झा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन किया। जिसमें उसने बताया कि उसकी जमीन को लेकर विवाद की स्थिति है इसे देखते हुए सीमांकन कराने की आवश्यकता है।

बिदुर दास के इस आवेदन पर कलेक्टर संजीव झा ने पाली के तहसीलदार को उक्त भूमि के सीमांकन के लिए निर्देशित किए। जनचौपाल में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
   
जनचौपाल में कोरबा तहसील के वार्ड क्रमांक 7 मोती सागरपारा निवासी पुरुषोत्तम चैहान ने उसका सामाजिक बहिष्कार व मारपीट संबंधी शिकायत की जिस पर कलेक्टर श्री झा ने अपर कलेक्टर को मामले का निराकरण के लिए निर्देशित किए। उपरोक्त आवेदनों के अलावा जन चैपाल में जमीन के नामांतरण, खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग के कारण हो रही परेशानी, अतिक्रमण हटाने की मांग, एसईसीएल में रोजगार, बसाहट की मांग सहित अन्य आवेदन आए जिनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर संजीव झा ने अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    जांजगीर-चांपा 26 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की…

    Read more

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    अडाणी समूह द्वारा कोरबा पॉवर लिमिटेड (पूर्व में लैंको अमरकंटक) के अधिग्रहण के बाद अब इसके तीसरे चरण के विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। ₹16,611 करोड़ के भारी-भरकम…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    कोरबा में अडाणी पॉवर का महा-विस्तार: ₹16,611 करोड़ का निवेश, खुलेंगे नौकरियों के द्वार, 5500+ लोगों को मिलेगा काम

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    जलाशयों के रखरखाव व नहरों की मरम्मत में अनियमितताः विधायक मरकाम ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन
    error: Content is protected !!