कोरोना वैक्सीन से महिला कांग्रेस पार्षद के हाथ में चिपक रहे सिक्के-चम्मच समेत लौह धातु

राजनांदगांव । कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरों के बीच राजनांदगांव की एक महिला ने एक दावा करते कहा कि वैक्सीन लगने के बाद उसका हाथ ‘चुम्बक’ की तरह काम कर रहा है। कांग्रेस पार्षद सुनीता फडऩवीस के बांये हाथ में सिक्के, चम्मच के साथ लौह धातु चिपक रहे हैं। इस अप्रत्याशित घटना से महिला पार्षद का परिवार सेहत को लेकर चिंतित हो गया है। 
बताया गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के बाद से महिला के बांये हाथ की मध्य ऊंगली में हरकत नहीं हो रही थी। इसका उपचार कराने के बीच जब लौह धातु महिला ने अपने हाथ में लगाया तो सभी चिपकने लगे। बताया जा रहा है कि 2 मई को महिला पार्षद श्रीमती फडऩवीस ने कोविशील्ड का दूसरा डोज लगाया था। डोज लगाने के बाद से ही शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगे। बताया जा रहा है कि शरीर में मैगनेटिक सिस्टम बनने का अहसास पिछले कुछ दिनों से महिला को अहसास हो रहा था। महिला का दावा है कि हाथ में सभी लौह धातु चुम्बकीय आकर्षण की वजह से चिपक रहा है ।
 
महिला पार्षद के पति व कांग्रेस नेता अशोक फडऩवीस ने घटना के संबंध में बताया कि यह एक शोध का विषय है। केंद्र सरकार को रिसर्च कर देश की जनता को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे ने भी कहा कि टीकाकरण की वजह से ऐसा नहीं हो सकता। वह भी मानते हैं कि इसका रिसर्च किया जाना चाहिए। 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!